महासमुंद : किराना दूकान वाले से मारपीट, 2 युवकों के खिलाफ मा... - CG Sandesh

महासमुंद : किराना दूकान वाले से मारपीट, 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद के लालदाढी पारा में किराना दूकान वाले से मारपीट के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वार्ड नं 12 लालदाढी पारा महासमुंद कैलाश यादव ने पुलिस को बताया कि वह खुद का किराना दुकान चलाता है. 10 सितम्बर 2024 को रात करीब 10 बजे अपने किराना दुकान को बंद कर रहा था. उसी समय मोहल्ले के प्रेम यादव, सागर एवं 01 अन्य उसके दोस्त दुकान के पास आये और आपस में गाली गलौज कर रहे थे, जिसे कैलाश ने हमारे दुकान के सामने गाली गलौज मत करो बोला. 

इसी बात पर नाराज होकर कैलाश को एक राय होकर अश्लील गाली गलौज करते हुये डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किये और जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट करने से कैलाश के सिर में चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रेम यादव, सागर एवं उनके एक अन्य साथी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें