महासमुंद : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लभराखुर्द के पास एनएच-353 रोड़ पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीँ एक घायल हो गया. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 12 सितम्बर को केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 02 अप्रैल 2024 को त्रिलोक मरकाम अपने मोटर सायकल CG 06 GS 7074 में भाई दीपक मरकाम के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने महासमुंद से डोगरी पाली गया था.
कार्यक्रम बाद डोगरीपाली से महासमुंद आते समय शाम करीबन 06:30 बजे से 07:00 बजे के मध्य लभराखुर्द चौक के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 2631 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मार दिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान त्रिलोक मरकाम की मौत हो गई एवं पीछे मे बैठे दीपक मरकाम को हल्की चोटे आई है. आरोपी मोटर सायकल चालक के खिलाफ अपराध धारा 279,337,304 A भादवि के तहत अपराध कायम किया है.