महासमुंद : जिले के किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस से मिल रहा राहत

उक्त पांच मशीनों में से एक मशीन हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है। डायलिसिस के लाभ ले रहे महासमुंद नगर के निवासी 56 वर्षीय रवि तिवारी के साथ आये उनके बेटी वर्षा तिवारी ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए रायपुर जाना पड़ता था, जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था अब पास में ही सुविधा मिल जाती है। उन्हे हफ्ते में 02 से 03 बार डायलिसिस के लिए लाता हूं। ग्राम नवागांव तेन्दुकोना के 58 वर्षीय रोहित सिन्हा ने बताया कि लगभग 02 वर्ष रायपुर में जांच के बाद डायलिसिस के सलाह दी गई थी। कुछ समय वहां डायलिसिस के बाद में महासमुन्द के निजी अस्पताल पहुंचे जहां अत्यधिक रूपए व्यय करना पड़ता था परंतु जिला अस्पताल में मिल रही सुविधा से उन्हे राहत मिली है। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज श्री कृष्णा ठाकुर एवं श्री केशव दिनकर दो टेक्नीशियन कार्यरत है साथ ही दो हाउस कीपिंग स्टॉफ भी रखा गया है, जो निरंतर सेवा दे रहे है। इस युनिट में डायलिसिस के साथ-साथ मरीज को विशेष प्रकार के खानपान के संबंध में भी शिक्षित किया जाता है।