महासमुंद : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने छायाचित्र प्रदर्शनी का क... - CG Sandesh

महासमुंद : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

महासमुंद : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में ’विकसित भारतः मोदी जी की संकल्पना’ विषय पर आधारित भव्य फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, संजय शर्मा, सतपाल सिंह पाली, प्रदीप चंद्राकर, मोनिका साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

इस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करना था। प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन की सार और देश के लिए किए गए उनके अभूतपूर्व योगदान की झलक दिखाई देती है। उन्होंने सभी छायाचित्रों का अवलोकन करते हुए गर्व महसूस की। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका भेंट किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें