महासमुंद : विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते ह... - CG Sandesh

महासमुंद : विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 सितम्बर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कालोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित होगा। 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेक्युरिटी गार्ड के 270 पद, सेक्युरिटी सुपरवाइजर 10 पद, मार्केटिंग 08 पद एवं कॉरपेटर के 06 पदों पर 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 से 15 हजार मासिक वेतन पर रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग के लिए की जायेगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदकों को निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने कहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें