छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश

प्रदेश में अब धीरे धीरे मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ रही है। वर्षा की गतिविधियों में कमी आने से मौसम शुष्क होगा और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन फिर भी मध्य और दक्षिण इलाके में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में अभी कुछ जिलों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं आज राजधानी में धूप निकली हुई है। तापमान बढ़ने से लोग उमस से परेशान हो गए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें