गणेश पंडाल में भंडारे के समय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या - CG Sandesh

गणेश पंडाल में भंडारे के समय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

मध्यप्रदेश के इंदौर में गणेश पंडाल में भंडारे के समय 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या की खबर सामने आई है। आरोपियों ने छात्र के दोस्त पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमले से घायल छात्र का दोस्त अस्पताल में भर्ती है। घटना हीरानगर के पास गौरीनगर इलाके की है। पुलिस ने रात में ही सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरीनगर में रविवार रात गणेश पंडाल में भंडारा चल रहा था। अभिजीत और उसके दोस्त सौरभ का सचिन वर्मा और उसके साथी से झगड़ा हो गया। समिति सदस्यों ने सचिन और उसके साथी को भगा दिया। कुछ देर बाद सचिन 7 अन्य दोस्तों के साथ गौरीनगर आया। अभिजीत और सौरभ को घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। एक चाकू अभिजीत के सीने के आर-पार हो गया। हमला करने के बाद बदमाश भाग गए।

अभिजीत (20) और सौरभ को घायल हालत में लोगों ने भंडारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने दोनो को एमवाय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अभिजीत ने दम तोड़ दिया। सौरभ की हालत गंभीर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों और घायल का बयान लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने सचिन वर्मा, मनीष यादव, युवराज यादव, नीरज कोरी, निखिल कोरी, अंकित, अक्षय और अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें