महासमुंद : भाजपा का सदस्य बनकर देश को विकसित बनाने में दें योगदान - योगेश्वर
महासमुंद। बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा सदस्यता अभियान के तहत शहर के वार्ड क्रमांक 02 इमलीभाठा शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 174 व वार्ड क्रमांक 05 में संतोषी शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 179 पहुंचे। जहां उन्होंने आमजनों से मिलकर भाजपा की सदस्यता लेने के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए आप भी भाजपा परिवार का हिस्सा बनें और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
बता दें कि देशभर में भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी लगातार लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को विधायक सिन्हा शहर के वार्ड क्रमांक 02 इमलीभाठा शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 174 पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल से भाजपा का सदस्य बनाया। साथ ही क्यूआर और लिंक के माध्यम से भी जुड़ने की जानकारी दी। इसके पश्चात् वे वार्ड क्रमांक 05 संतोषी शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 179 में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। इसी कारण देशभक्त नागरिक भाजपा से जुड़ रहें हैं। जल्द ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करेंगे। इसलिए इस पुण्य कार्य में आप सभी भी सहयोग करें और भाजपा का सदस्य बनें। इससे भाजपा संगठन मज़बूत होगा साथ ही देश भी मजबूत होगा। आज हमारे राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार है, डबल इंजन सरकार में विकास की धारा बह रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, हनीश बग्गा, सुजाता विश्वनाथन, जितेंद्र साहू, दिनेश रूपरेला, खिलावन यादव, प्रभा साहू, हुसैना बानो, दिनेश बेहरा, नईम खान, विनोद चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थें। इसी प्रकार बूथ क्रमांक 179 में मीना वर्मा, पप्पू साहू, महेश चौहान, गोपाल वर्मा, सीता डोंडेकर, भगवती करकसे, हेमकांति देवांगन, बी विशाल, सोहन बरिहा, सरिका यादव, सुनिता साहू, पुष्पा शर्मा, केशव साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थें।