महासमुंद : संजय नगर नयापारा वार्ड में पोषण माह अंतर्गत स्वास... - CG Sandesh

महासमुंद : संजय नगर नयापारा वार्ड में पोषण माह अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

32 गर्भवती एवं शिशुवती माताएं हुई लाभान्वित

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 से 30 सितंबर तक जन सामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता अंतर्गत आज महासमुंद शहरी सेक्टर के क्रमांक एक के संजय नगर नयापारा वार्ड में पोषण जागरूकता, वजन त्यौहार और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि माताओं का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो इसके लिए खान पान की सही आदत, उत्तम दिनचर्या से भी शरीर स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। पोषक तत्वों की सही मात्रा और निरंतर लेने से शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से स्वस्थ्य रह सकते है। इस दौरान महिला विकास विभाग के समन्वय से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 32 गर्भवती एवं शिशुवती माताओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। उन्हें एनीमिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। वजन त्यौहार अंतर्गत अयाज खान, हर्षित, टियार, रोली देवांगन का वजन किया गया। यहां सभी बच्चे सामान्य श्रेणी में पाया गया।

  उन्होंने बताया कि महिला को स्वस्थ रहने के लिए 20 मिलीग्राम आयरन प्रतिदिन चाहिए। यदि लंबे समय तक शरीर में पोषण की कमी बनी रहती है तो वही धीरे-धीरे कुपोषण के रूप में दिखाई देता है। 18 से 35 वर्ष की महिलाओं में उनके बैलेंस डाइट पर कार्य करने की जरूरत है महिला जैसे विवाहित होती है उसकी लगातार काउंसलिंग करने से उसके शरीर में खून की मात्रा का पता कर शरीर में खून की कमी ना हो इसके लिए लगातार परामर्श देना प्रारंभ करना अति उत्तम समय होता है , हमें अपने रोज के भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है जब हमें उसकी पौष्टिकता के बारे में पता चलती है तो उसके सेवन से हम बहुत सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। बैलेंस डाइट में सात प्रकार का खाना सभी को जरूरी है अनाज या कंद मूल, दाल या बीज, दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर या दही, अंडा, चिकन या मांस मछली, फल के रूप में पीले फल, सब्जियों के रूप में हरे पत्तेदार सब्जियां इन सात प्रकार के भोज्य पदार्थ में से यदि हमारे रोज के खाने में कोई भी पांच भोज्य पदार्थ को शामिल करते हैं तो हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रह सकता है। प्रतिदिन भाजियों का सेवन करना चाहिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद कमला बरिहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीना तनवीर, रिपा बिहारी, पुष्पा साहू, अंजू चंद्राकर व मितानिन, किशोरी बालिका तथा महिलाएं उपस्थित रही।


अन्य सम्बंधित खबरें