CG : छात्रावास में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला लाइब्रेरिय... - CG Sandesh

CG : छात्रावास में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला लाइब्रेरियन गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले से छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से लगातार लंबे समय से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने छात्रावास के लाइब्रेरियन को देर रात गिरफ्तार किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के सोनाखान चौकी का है।


बलौदा बाजार जिले के कसडोल ब्लॉक में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल संचालित है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं इस आवासीय स्कूल में रहकर पढ़ाई करती हैं। यहां लाइब्रेरियन के पद पर पदस्थ शिक्षक संजय पटेल हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ करता था। वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करता था। छात्राओं को बेड टच भी करता था। जिससे छात्राएं परेशान थीं।


छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन छात्राओं को हॉस्टल से ले जाकर कसडोल थाना अंतर्गत सोनाखान चौकी पहुंचे। छात्राओं की शिकायत पर लाइब्रेरियन संजय पटेल पर एफआईआर दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें