CG : स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर... - CG Sandesh

CG : स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत

रायगढ़। जिले के अंजनी स्टील प्लांट में हादसा हो गया। एक मजदुर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा था जिससे वह ऊंचाई से गिर गया। मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की पहचान राकेश उम्र 28 वर्ष निवासी बिहार के तौर पर हुई हैं। पूंजीपथरा थाना ने मामला दर्ज किया और जांच में जुटी हैं।


बता दें कि आये दिन रायगढ़ के प्लांट में हादसे हो रहे हैं और मजदूरों की जान जा रही हैं। इस मामले में जिला प्रशासन एवं अन्य विभाग पूरी तरह से मौन हैं,।


अन्य सम्बंधित खबरें