सीएमएचओ से चर्चा और भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब आरए... - CG Sandesh

सीएमएचओ से चर्चा और भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब आरएचओ करेंगे ऑनलाइन कार्य

.ज्ञात हो कि जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक विगत एक सप्ताह से प्रोत्साहन राशि देने में देरी की वजह से समस्त ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया गया था जिससे कई महत्पूर्ण ऑनलाइन डाटा व रिपोर्टिंग प्रभावित हो रहा था ।। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुदेसिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों से रुके प्रोत्साहन राशि की जानकारी लेकर भुगतान हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करवा दी है और बहुत जल्द ही इसका लाभ जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा ।।इसे देखते हुए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनय प्रधान और जिला टीम द्वारा समस्त विभागीय ऑनलाइन कार्य के बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है ।।


अन्य सम्बंधित खबरें