ट्रेन के  AC कोच में निकला सांप... - CG Sandesh

ट्रेन के AC कोच में निकला सांप...

मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला। ट्रेन में अचानक सांप की एंट्री हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और डर से उनकी चीखें फूट पड़ीं।

वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में बर्थ के ऊपर एक बड़ा कोबरा सांप फन फैलाए हुए है, जिससे पूरे कंपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सीटें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वहां मौजूद एक यात्री ने इस अजीब घटना का वीडियो अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस (12187) में हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें