महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान
नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम विभाग एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) माय भारत महासमुंद द्वारा जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जिले के विभिन्न विकासखंडो के ग्राम पंचायतो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूकता लाना है और इसके साथ देश को स्वच्छता की ओर ले जाना है स्वच्छता ही सेवा अभियान विभिन्न माय भारत स्वयंसेवको तथा युवा मंडलों के द्वारा चलाए जा रहा है जिसके तहत आज महर्षि विद्या मंदिर परिसर के आस-पास की सफाई की गई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करके उसका उचित जगह निपटारा किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । तथा लोगों को जागरूक किया गया कि हमें सिगल यूज प्लास्टिक कचरे का उचित जगह निपटारा किया जाना चाहिए| जिससे कि हमारी धरती में प्रदूषण ना हो ताकि धरती की उपजाऊ छमता बनी रहे | क्योंकि प्लास्टिक युक्त पदार्थ से धरती की उपजाऊ क्षमता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है और आगे चलकर यह हमारे पूरी धरती की उपजाऊ क्षमता का हास कर देगा | तथा इस कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आर.के. तिवारी, निलेश तिवारी, तथा उनके विधालय का स्टाफ मौजूद रहा | नेहरू युवा केंद्र की तरफ से एम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल, राजेश कन्नौज का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
