महासमुंद : ग्राम पंचायत खल्लारी में चलाया गया स्वच्छता ही से... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम पंचायत खल्लारी में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता अभियान ।

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार )मेरा युवा भारत महासमुंद द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है और उसके साथ देश को स्वच्छता की ओर ले जाना है स्वच्छता ही सेवा अभियान विभिन्न युवा युक्ति मंडल द्वारा चलाए जा रहा है ग्राम खल्लारी में खल्लारी माता मंदिर के आस- पास के प्रांगण  में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं जिले को स्वच्छ बनाने का प्रण लिया गया इसमें युवा मित्र मंडल खल्लारी के देवेंद्र कुमार दीवान और उनके युवा मंडल के साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



अन्य सम्बंधित खबरें