महासमुंद : मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी में मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
वार्ड नंबर 11 खट्टी निवासी अमित कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह जिला अस्पताल महासमुंद में डेली वेजेस में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है. रोजाना खट्टी से महासमुंद आना-जाना करता है. उसके छोटे भाई चमन साहू और उसकी पत्नी के संबंध में सामाजिक मीटिंग होने वाला था. अमित 19 सितम्बर को इस संबंध में समाज के मुखिया देवकुमार साहू को फोन के माध्यम से सूचना दिया था.
सामाजिक मींटिंग नहीं होने पर 21 सितम्बर 2024 को शाम 07.00 बजे अमित के पिताजी देवकुमार के पास 22 सितम्बर को सामाजिक मींटिंग है कहने के लिये गये तो देवकुमार साहू मेरे को किसी के द्वारा खबर नहीं दिया गया है कौन बोला है उसको बुलाकर लाओ कहने लगा.
जिसके बाद अमित के पिताजी घर वापस आ गये. फिर पुन: अमित और उसके पिताजी रेवाराम साहू व ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष पवन साहू पिता गणेश साहू के साथ शाम करीबन 07:30 बजे देवकुमार साहू घर के पास गये और अमित के पिताजी बोले कि लो अमित को लेकर आ गया क्या पुछना है पूछ लो.
अमित ने बोला कि आपसे 19 सितम्बर 2024 को मीटिंग के संबंध में बात किया हूं. इतने में देवकुमार साहू आवेश में आकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. देवकुमार के मारो कहने पर पास में खड़े दिलीप साहू, सोनू साहू व पवन साहू भी अमित को गंदी-गंदी गालियाँ देकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये. घटना को सोहन साहू और नारायण साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी देवकुमार साहू, दिलीप साहू, सोनू साहू, पवन साहू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.