महासमुंद : लड़ाई झगड़ा करने से मना करने पर की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : लड़ाई झगड़ा करने से मना करने पर की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में लड़ाई झगड़ा करने से मना करने पर आरोपी ने मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम लाफिनकला निवासी जेठूराम पुरेना ने पुलिस को बताया कि 24 सितम्बर को वह अपने पिता यादूराम पुरेना, मां धनेश्वरी पुरेना, भाई सुकालू राम पुरेना व मामा धन्नू मारकण्डे के साथ पितर निमत्रंण पर बुआ भागबती के घर ग्राम नवागांव आया था. 

वे लोग दोपहर करीबन 03:30 बजे घर के आंगन में खाना खाने के लिए बैठे थे तभी जेठूराम के फुफा राजकुमार गायकवाड ने जेठूराम की बुआ भागबती के साथ वाद-विवाद लड़ाई झगड़ा करने लगा जिसे जेठूराम के पिताजी यादूराम पुरेना ने क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहो कहकर मना किया तो राजकुमार पुरेना ने यादूराम को अश्लील गाली गलौज कर गला दबाकर हाथ मुक्का से मारपीट किया, जिसे जेठूराम व उसकी मां धनेश्वरी पुरेना बीच बचाव किये तो राजकुमार गायकवाड ने उनके साथ भी हाथ मुक्का व लात से मारपीट की व जेठूराम के बांये हाथ को दांत से काट दिया. मारपीट से जेठूराम के बांये हाथ में, यादूराम के सिर एवं दोनो हाथ में व धनेश्वरी के नाक में चोट आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार गायकवाड के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें