बागबाहरा : पुलिस को देख स्कूटी छोड़ भागा, डिक्की से अवैध शराब... - CG Sandesh

बागबाहरा : पुलिस को देख स्कूटी छोड़ भागा, डिक्की से अवैध शराब बरामद

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि दीलीप चौहान निवासी झलप रोड बागबाहरा बिना नंबर प्लेट वाली ग्रे कलर की टी.व्ही.एस ज्यूपीटर स्कूटी में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करने स्कूटी उसके घर के सामने खड़ी किया है. सुचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर दीलीप चौहान अपने घर के सामने अपने स्कूटी को छोड कर फरार हो गया.

संदिग्ध वाहन टी.व्ही.एस ज्यूपीटर ग्रे कलर की बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी के सीट के नीचे डिक्की में 02-02-02 लीटर की क्षमता वाले दो सफेद रंग की बाटल क्षमता 02-02 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 02-02 लीटर, एक हरे रंग की बाटल क्षमता 02 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 02 लीटर जुमला शराब 06 लीटर कीमती 1200/- रूपये का होना पाया गया.

आरोपी दीलीप चौहान पिता मोतीराम चौहान साकिन वार्ड नं. 01 भानपुर, झलप रोड, बागबाहराका कृत्य प्रथम दृष्टिया अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें