महासमुंद  : आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शासकीय पोलिटेक्निक काले... - CG Sandesh

महासमुंद : आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शासकीय पोलिटेक्निक कालेज में कार्यशाला किया गया.

26 सितंबर 2024 को आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शासकीय पोलिटेक्निक कालेज बरोंडा बाजार, जिला महासमुंद में कार्यशाला किया गया. संस्था के प्रमुख प्राचार्य, चन्द्रिका विश्वकर्मा मेक्निकल इंजिनियर, डॉ लक्ष्मी कांत कराल, सालिक धीवर, एवं 130 छात्र छात्रा और शिक्षक उपस्थित हुये.  

सुईसाइड वार्निग साईन, स्ट्रेस मनेजमेंट, 7 मल्टीप्लाई गेम, इंट्रापर्सन रिलेसन, सिमपेथी और ईमपेथी, बॉटल होल्डिंग, गेम के साथ योग, मैडिटेशन, इंडोर आउट डोर गेम, रोलप्ले आदि कराया गया. टेलीमानस टोल फ्री नम्बर 14416 व मानसिक स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीक के स्वास्थ्य सेवा व मेंटल हेल्थ कैम्प की जानकारी दिया गया, जो छात्र छात्रओ ने अच्छा परफार्म किया उनको सम्मानित भी किया गया.

इस कार्यशाला में डॉ पी कुंदेशिया सी एम एच ओ, नीलू घृतलहरे डी पी एम, डॉ सी पी चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशन पर किया गया. कार्यशाला का संचालन मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लीनिक से रामगोपाल खूंटे पी एस डब्लू उपस्थित हुये.


अन्य सम्बंधित खबरें