महासमुंद : स्कूटी सवार पति-पत्नी कार की ठोकर से घायल
महासमुंद ओवरब्रिज के नीचे उतर रहे स्कूटी सवार
पति-पत्नी कार की ठोकर से घायल हो गए. आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
गया.
गजेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर को वह अपने गृह ग्राम तुमगांव से अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 GX 6394 से महासमुंद आ रहे थे.
करीबन दोपहर 01 बजे महासमुंद ओवरब्रिज के नीचे उतर रहे थे तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG 22 T 7416 ( I20 हुन्डई) का चालक अपनी कार को तेजी से चलाकर ठोकर मारकर भाग गया. हादसे में गजेन्द्र और उसकी पत्नी को चोटे आई. रहागीरो ने दोनों को उठा के हॉस्पिटल में एडमिट कराया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें