महासमुंद : माय भारत वॉलिंटियर्स के द्वारा ग्राम- गुड़रुडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया
माय भारत स्वच्छता ही सेवा है स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज ग्राम- गुड़रुडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया | यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार चलाया गया | जिसमें ग्राम- गुड़रुडीह के माय भारत वॉलिंटियर्स के द्वारा स्कूल परिसर ,मंदिर परिसर, खेल भवन परिसर सहित ग्राम के गली मोहल्लों और चौक –चौराहो में स्वच्छता अभियान चलाया गया |
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई | जिसमे नेहरू युवा केंद्र से ऍम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल तथा माय भारत वॉलिंटियर्स नरेंद्र कुमार ध्रुव, गजेंद्र, ध्रुव, राहिपाल ध्रुव, हरी ध्रुव ,रुस्तम ध्रुव, प्रवीण ध्रुव, निखिल ध्रुव, अमित ध्रुव, कपिल ध्रुव, हिमाचल ध्रुव, यसपाल ध्रुव, हीरावण ध्रुव, तुलश ध्रुव, एम.कुमार ध्रुव, दुक्लहा ध्रुव, सुकलाल ध्रुव, , झुनझरू ध्रुव, लोकेश्वर ध्रुव, अजय ध्रुव सहित युवा जागृति कीड़ा मंडल ग्राम गुडरुडीह के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे|