पिथौरा : बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद पड़ाव में बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

रविरंजन कुमार राय पिता कुश कुमार राय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लहरौद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 25 सितम्बर को रात करीब 11:30 बजे लहरौद पडाव में बस का इंतजार कर रहा था. 

तभी कमलेश डडसेना आया जो शराब के नशे में था, जिसे पुराना बकाया पैसे की मांग किया तो नहीं दूंगा क्या कर लेगा कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ से मारपीट किया एवं जान से मार दूंगा बोला.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश डडसेना के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें