पिथौरा : खेत के मेड़ में शव मिलने के बाद खेत के मालिक ने खाया... - CG Sandesh

पिथौरा : खेत के मेड़ में शव मिलने के बाद खेत के मालिक ने खाया जहर.

आज सुबह पिथौरा के समीप ग्राम सराईटार में खेत के मेड़ एक शव मिलने के बाद खेत के मालिक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है.

बताया जा रहा है घटना के बाद फंस जाने के डर से खेत के मालिक पीताम्बर ध्रुव ने कीटनाशक पी लिया जिसके बाद उसे महासमुंद जिला अस्पताल में उपचार हेतु ले जा जाया गया, फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है.

आपको बता दें कि पिथौरा के समीप ग्राम सराईटार में आज एक शव मिलने से हडकंप मच गया, शव अमलीडीह निवासी खिलेश्वर साहू का बताया गया जो कि  मंगलवार को अपने घर से निकलकर लापता हो गया. इसके बाद खिलेश्वर की लापता होने की सुचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी.

मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जाँच जारी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें