महासमुंद : माय भारत वॉलिंटियर्स द्वारा ग्राम मामा - भाचा में स्वच्छता अभियान चलाया गया
माय भारत स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज ग्राम- मामा - भांचा में स्वच्छता अभियान चलाया गया | यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है | जिसमें ग्राम-मामा - भाचा के माय भारत युवा वॉलिंटियर्स के द्वारा मामा - भांचा प्रसिद्ध मंदिर के आसपास की सफाई की तथा ग्राम के गली मोहल्लों और चौक –चौराहो में स्वच्छता अभियान चलाया गया |
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है तथा प्लास्टिक कचरे का उचित जगह निपटारा करना जिसके कारण वातावरण और भूमि में प्रदूषण कम हो इसके लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई | जिसमे नेहरू युवा केंद्र से ऍम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल ,राजेश कन्नौजे तथा माय भारत वॉलिंटियर्स अनिल देवांगन, मनोज गिरी गोस्वामी ,जगत साहू, मदन कन्नौज ,गोविंद कन्नौज, मिथलेश साहू, राहुल देवांगन, बालकृष्ण देवांगन, सोहन पटेल, रूपेन साहू, शुभम ध्रुव, संतराम पटेल, कमलेश साहू, हेमेंद्र साहू सहित समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया|