महासमुंद : पिकअप में गौवंश की तस्करी... - CG Sandesh

महासमुंद : पिकअप में गौवंश की तस्करी...

पिकअप में गौवंश की तस्करी के मामले में महासमुंद थाने में मामला दर्ज किया गया है. तस्कर अपनी वाहन छोड़कर भाग गए. वाहन में 08 नग गौवंश गाय व बछडा को क्रूरता पूर्वक लोड कर ले जाया जा रहा था.

धनेन्द्र चन्द्राकर पिता स्व. जवाहर चन्द्राकर उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड न. 28 महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 28 सितम्बर 2024 को रात करीब 10:30 बजे धनेन्द्र अपने मित्रों के साथ अन्नम रेस्टोरेंट कोसरंगी की ओर घुमने गया था. रात करीब 12:10 बजे वापस आ रहे थे उसी दौरान देखा कि महासमुंद की ओर से एक पीकअप वाहन क्र. CG 06 GX 5572 में तिरपाल से ढका हुआ तेज गती से जा रहा था, जिसे देखकर गौ तस्करी होने के संदेह पर वाहन को रुकवाये. 

वाहन रोकते ही वाहन का चालक एवं वाहन में सवार व्यक्ति भाग गये थे. उक्त वाहन के ट्राली में 08 नग गौवंश गाय व बछडा क्रुरता पूर्वक लदा हुआ था. वाहन में लदे मवेशी गाय को लोड कर उडीसा राज्य के कत्लखाना में विक्रय हेतु ले जाना प्रतीत होता है, तब धनेन्द्र अपने साथी रामेश्वर साहू व समकित मालू के साथ उक्त वाहन में लोड 08 नग गौवंश गाय व बछडा को अन्नम रेस्टोरेंट कोसरंगी के पास खड़ी कर रखे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद वाहन पीकअप क्र. CG 06 GX 5572 के चालक व सवार के खिलाफ 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG, 11घ-LCG के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें