महासमुंद : भैंसों की तस्करी कर रहे दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाने में भैंसों की तस्करी कर रहे दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हिरेन्द्र सोनी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
हिरेन्द्र सोनी पिता शंकर लाल सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 28 मौहारी भाठा महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 28 सितम्बर को रात करीब 10:30 बजे वह अपने मित्रों के साथ अन्नम रेस्टेरेंट ग्राम कोसरंगी की ओर घुमने गया था. रात करीब 11:30 बजे वापस आ रहे थे उसी दौरान देखा कि महासमुंद की ओर से वाहन पीकअप क्र. CG 04 NJ 2478 तिरपाल से ढका हुआ तेज गती से जा रहा था.
गौ तस्करी होने के संदेह पर वाहन को रोका गया. उस गाडी में दो व्यक्ति सवार थे जिनसे नाम पूछने पर ड्रायवर सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम चम्पे पाराभोई पिता ईश्वर पाराभोई निवासी गंगरपडा थाना बोबामुण्डा जिला बलांगीर उडिसा हाल मंदिर हसौद जिंदल थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर एवं ड्रायवर के सीट के बाजू में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम तुलसी राम नाग पिता मुरली नाग निवासी देसील थाना मोरीबहाल जिला बलांगीर उडिसा का होना बताया. जिनसे पूछताछ करने पर उक्त भैंसो के संबंध में गोलमोल जबाव देने लगे.
दोनो व्यक्ति एक राय होकर वाहन पीकअप क्र0 CG 04 NJ 2478 में 03 नग भैंस को क्रुरतापूर्वक उड़ीसा राज्य के कत्ल खाना ले जा रहे थे. हिरेन्द्र अपने साथी हेमंत रोहिल्ला व विजय महतो के साथ उक्त वाहन में लोड 03 नग भैंस को अन्नम रेस्टोरेंट कोसरंगी के पास खड़ी कर रखा.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी चम्पे पाराभोई व तुलसी नाग के खिलाफ 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG, 11घ-LCG के तहत अपराध कायम किया है.