महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 114वें एपिसोड का प्रसारण विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित भाजपा नेताओं ने विधायक कार्यालय में देखा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि संयोगवश आज उनका जन्मदिन है और आज ही प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। इससे पहले कार्यालय पहुंचे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का यह एपिसोड मुझे भावुक करने वाला है, मुझे बहुत सी पुरानी यादों से घेर रहा है। कारण ये है कि 'मन की बात' की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पहले 'मन की बात' का प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था।
वहीं इस साल 3 अक्टूबर को जब 'मन की बात' के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। साथ ही कहा मन की बात के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। दूरदर्शन, प्रसार भारती, ऑल इंडिया रेडियो, विभिन्न टीवी चैनल्स, रीजनल टीवी चैनल्स की सराहना की। आगे कहा 2 अक्टूबर को 'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है, जिन्होंने इसे भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जन-आंदोलन बना दिया। साथ ही कहा कि त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए। कुछ भी खरीदेंगे, वो 'मेड इन इंडिया' ही होना चाहिए। कुछ भी उपहार देंगे, वो भी 'मेड इन इंडिया' ही होना चाहिए। इसके उन्होंने झांसी की महिलाएं जिन्होंने जल सहेली बनकर घुरारी नदी को नया जीवन दिया है उनके संबंध में चर्चा की।
वहीं मध्य प्रदेश के दो बड़े ही प्रेरणादायी प्रयासों की भी जानकारी दी। डिंडौरी के रायपुरा गांव में एक बड़े तालाब के निर्माण से भू-जल स्तर काफी बढ़ गया है। वहीं छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास बहुत सराहनीय है। यहां के खोंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा तो महिलाओं ने इसे पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सीमावर्ती गाँव 'झाला' के युवाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, झनक लाल साहू, मनीष शर्मा, मीना वर्मा सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।