महासमुंद : ग्राम नवाडीह जामली में चलाया गया स्वच्छता अभियान
"My भारत" स्वच्छता ही सेवा है स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम नवाडीह जामली में स्वच्छता अभियान चलाया गया | यह कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद के जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है | जिसमें ग्राम नवाडीह जामली के "My भारत" वॉलिंटियर्स युवा साथियों के द्वारा गाव के तालाब की सफाई की गई तथा गांव के गलियों तक
स्वच्छता
अभियान चलाया गया।
नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद के ब्रिजेश सिंह चंदेल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माय भारत स्वच्छता ही सेवा है स्वच्छता पखवाड़े में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है।
उन्होंने बताया कि किस तरह प्लास्टिक से बनी वस्तुएं से मानव जीवन के साथ ही साथ पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है, यदि हम सभी प्लास्टिक वस्तुओं का परित्याग करते है तो आने वाले दिनों में भारत देश स्वच्छ एवं स्वस्थ का सपना साकार कर सकेंगें। स्वच्छता कि इस पखवाड़े पर एवं एम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल,राजेश कन्नौजे के द्वारा सभी लोगों से स्वच्छ एवं सुंदर भारत के लिए गंदा ना करने और ना करने देंगे पर शपथ दिलाई गई।
इस स्वच्छता अभियान में नीरज साहू,मुकेश साहू, टोमान यादव,नामदेव साहू, लेखराम साहू, रूपेश ध्रुव, प्रहलाद यादव, रवि शंकर यादव,धनेश्वर यादव, दिनेश यादव,सतीश ध्रुव,ईशु दीवान, घनश्याम निषाद, नमन दीवान, सत्यम ध्रुव आदि उपस्थित रहे।