महासमुंद : गुरुद्वारे का ताला टूटा, अज्ञात चोर ने दानपेटी से पार किए लाखों रुपए
महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के गुरुद्वारे में बीती रात्रि एक अज्ञात चोर ने दानपेटी में रखी लाखों रुपए लेकर फरार हो गया है। दान पेटी में इतनी रकम थी की अज्ञात चोर सिर्फ 25 प्रतिशत रकम चोरी कर ले जा सका है। बागबाहरा पुलिस को अभी कितने रूपए की चोरी हुई है इसका आकलन नहीं कर पाई है। गुरुद्वारे से इस बात की जानकारी मिली है कि पिछले एक साल से दान पेटी को खोला नहीं गया था।
हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले में लगातार अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरों और गुरुद्वारे को अपना निशाना बना रहे हैं। जिला पुलिस जिले में चोरी के मामलों को रोक पाने में अब तक असफल ही रही है। वहीं जिले के मंदिरों में हुई चोरी के मामलों को पुलिस अब तक सुलझा नहीं पाई है। बहरहाल गुरुद्वारे में बीती रात हुई चोरी में बागबाहरा पुलिस और साइबर सेल की टीम आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।