महासमुंद : घर के अलमारी से सोना और मोबाइल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : घर के अलमारी से सोना और मोबाइल चोरी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना क्षेत्र के रमनटोला मचेवा में एक घर के अलमारी से सोना और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

सावित्री देवागंन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटीयों के साथ तुलसी आटा चक्की के पास रमनटोला मचेवा में वह रहती है तथा रोजी मजदुरी का काम करती है.

सावित्री ने बताया कि 28 सितम्बर 2024 को सुबह 09:00 बजे वह मजदूरी करने कुर्मीपारा तथा उसकी लड़की दिव्या देवांगन सिलाई-कढाई का काम करने के लिये चली गई.

इसके बाद घर में सावित्री कि दूसरी लड़की दुर्गा देवागंन 09:20 बजे घर में ताला लगाकर परीक्षा देने लिये कन्या शाला चली गई. और उसी दिन सुबह करीबन 11:30 बजे दुर्गा देवागंन अपनी माँ सावित्री को आकर बताई कि घर में चोरी हो गया है तब सावित्री घर अंदर जाकर देखी तो घर का आलमारी खुला हुआ, सामान बिखरा हुआ तथा आलमारी के अंदर देखने रखे 04 नग सोने का पत्ता कीमती करीब 15000/ रूपये, एक नग विवो कंपनी का Y91 माडल कीमती करीबन 7000/रूपये का मोबाईल नहीं था जिसे कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें