पटेवा : माँ-बेटी के साथ मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं के खि... - CG Sandesh

पटेवा : माँ-बेटी के साथ मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में माँ-बेटी के साथ मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम पचरी निवासी पुनेश्वरी मन्नाडे ने पुलिस को बताया कि 30 सितम्बर को शाम करीबन 6 बजे पुनेश्वरी, उसकी लड़की रत्ना मन्नाडे घर में थे उसी समय पड़ोसी चित्रकुमारी बंजारे, देवलक्ष्मी बंजारे और सेवती बंजारे पुनेश्वरी के घर अंदर घुसकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीनों एक राय होकर पुनेश्वरी एवं उसकी बेटी को अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा तीनों ने जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से दोनों को चोटे आई है. चित्रकुमारी बंजारे अपने हाथ में सब्बल रखी थी. घटना को पड़ोसी देवकी जोशी, चमेली बाई मन्नाडे देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपिया चित्रकुमारी बंजारे, देवलक्ष्मी बंजारे एवं सेवती बंजारे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें