CG : स्कार्पियो की ठोकर से मेकाहारा के वार्ड बॉय की मौत - CG Sandesh

CG : स्कार्पियो की ठोकर से मेकाहारा के वार्ड बॉय की मौत

रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां दोपहर ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर वापस जा रहे वार्ड बॉय को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन चालक में अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही वार्ड बॉय की मौत हो गई, घटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ठीक सामने की है, जहां घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार तेजकुमार सिंह पिता पदुमनाथ सिंह शांति बिहार कालोनी में किराए के मकान में रहता था। वह मूलतः कोरबा जिले के पाली गांव का रहने वाला था। वह संत गुरु घासीदास मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजियोथेरेपी वार्ड में वार्ड बॉय के पद पर था। रोज की तरह वह ड्यूटी करके दोपहर 2 बजे अपने कमरे पर जा रहा था। इस दौरान वह अस्पताल परिसर से बाहर निकला ही था कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर स्कार्पियो वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार दिया। घटना में मौके पर ही तेजराम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी वाहन चालक ग्राम बिर्रा डभरा से गाड़ी बुकिंग पर मेडिकल कॉलेज आया था। राहुल सतनामी गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद आरोपी राहुल अपने साथ आए सोनू सहिस को चाबी देकर फरार हो गया। पुलिस ने सोनू सहिस को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी राहुल सतनामी से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें