सांकरा : दो मामलों में पुलिस ने जप्त की 7 लीटर महुआ शराब - CG Sandesh

सांकरा : दो मामलों में पुलिस ने जप्त की 7 लीटर महुआ शराब

सांकरा पुलिस ने 2 अक्टूबर 2024 को शुष्क दिवस के दिन आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल शराब जप्त की है.

जिसमे पुलिस ने ग्राम सांकरा वार्ड नं. 03 स्कूल पारा में आरोपी का मकान बाड़ी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आल्हा सिदार पिता श्याम सुन्दर उम्र 60 वर्ष को अपने मकान के बाड़ी में स्थित जाम पेड़ से एक नीले रंग के झोला में 20 नग पालिथिन पाऊच में भरा देशी महुआ शराब कुल 03 लीटर 600 मिली लीटर कीमती 1000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

तथा इसी तरह ग्राम विरेन्द्र नगर सांकरा में आरोपी के मकान बाड़ी में आरोपी हरिलाल राणा के मकान के बाड़ी में स्थित झोपड़ी के पास कचड़ा ढेर से एक प्लास्टिक बालटी से करीबन 03 लीटर महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे किमती 600 रूपये को जप्त कर आरोपी हरिलाल राणा पिता सदानंद राणा उम्र 40 साल का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें