बागबाहरा : पीकप की ठोकर से मोटरसायकल चालक की टूटी उंगलिया - CG Sandesh

बागबाहरा : पीकप की ठोकर से मोटरसायकल चालक की टूटी उंगलिया

बागबाहरा थाना क्षेत्र के बकमा और टोंगोपाली के बीच एक पीकप की ठोकर से मोटरसायकल चालक की उंगलिया टूट गई, जिसपर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.  

ग्राम टोंगोपाली निवासी  खोमन लाल साहू ने पुलिस को बताया कि 29 सितम्बर 2024 को उसके पिता जीवराखन साहू घर के काम से मोटर सायकल क्रमांक CG-13-KG-4058 से बागबाहरा गए थे. जहाँ से अपने रिश्तेदार चंदा साहू के साथ वापस टोंगोपाली जाते समय बकमा के आगे भूंजिया पारा के पास टोंगोपाली के तरफ पीकअप क्रमांक CG-04-LK-3851 के चालक ने खोमन के पिता के मोटर सायकल को ठोकर एक्सीडेंट कर दिया जिसने खोमन के पिता के दाया हाथ की दो उंगली दाया पैर के चार उंगली टुट गया है. तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 281,125(A) भारतीय न्याय संहिता 2023 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें