पिथौरा : घर की परछी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर ... - CG Sandesh

पिथौरा : घर की परछी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर हुई कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस ने ग्राम गोपालपुर में एक आरोपी को उसके घर परछी में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर का उमेश गुप्ता अपने घर दुकान के परछी में लोगों को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. जिसपर पुलिस ग्राम गोपालपुर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहूंचकर घेराबंदी किया तो दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देख कर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति जो उमेश गुप्ता पिता रामस्वारथ गुप्ता उम्र 32 साल, निवासी ग्राम गोपालपुर का मिला. जिसके पास से पुलिस ने एक देशी प्लेन शराब का एक पौवा में लगभग 90 एमएल शराब भरा हुआ एवं 03 नग खाली पानी पाऊच एवं दो नग डिस्पोज गिलास किमती 45 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी उमेश गुप्ता के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें