सांकरा : बरनाईदादर से महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सांकरा : बरनाईदादर से महुआ शराब जप्त.

सांकरा पुलिस ने 4 अक्टूबर 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बरनाईदादर में एक आरोपी से 1.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34(1)(क)-LCG के तहत कार्यवाही किया है.  

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरनाईदादर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है. सूचना पर पुलिस ने ग्राम बरनाईदादर में आरोपी के घर के सामने अवैध शराब रेड कार्यवाही की. जहाँ मौके पर अवैध शराब के साथ सुरेश गिर पिता बाबूलाल गिरी उम्र 21 वर्ष, ग्राम बरनाईदादर निवासी से पुलिस ने एक पीला रंग की थैला में 06 नग पाउच हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब जुमला डेढ लीटर कीमत 300/- रूपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें