तेन्दुकोना : 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट, नाक से बहने लगा खून. - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट, नाक से बहने लगा खून.

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र चौकी बुन्देली में एक 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम बुंदेली निवासी जागेश्वर प्रभाकर ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची दिव्यांशी प्रभाकर जो 06 वर्ष की है प्रतिदिन की भांति स्कूल से घर आकर खेलने के लिये मेघनाथ दीवान के घर गयी थी जहां पर उसके घर के परछी में उसके दोनो बच्चो के साथ खेल रही थी. और उसके रोने की आवाज सुनाई दी. जिसपर जागेश्वर क्या हो गया जल्दी दौड के गया देखा तो परछी में दयाबाई जागेश्वर की लडकी को मारपीट कर रही थी और मेघनाथ पकड़कर भगा रहा था तब जागेश्वर जाकर देखा तो उसे देख के क्यों आये हो कहकर गंदा गंदा गाली बकने लगे और जागेश्वर और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगे. तब जागेश्वर कहा कि मेरी बच्ची तुम लोगो का क्या बिगाड लिया है तो बहुत गंदा गंदा गाली बकने लगे तब जागेश्वर अपने लडकी दिव्यांशी के लगे चोट को देखा तो उसके नाक से खून बह रहा था जिसको उठाके पकड़ के वह घर ले गया. जहां बच्ची बतायी कि दयाबाई और मेघनाथ दोनो मारपीट किये है.

मामले में पुलिस ने  धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें