CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व महापौर ने पार्टी ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व महापौर ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते है शामिल !

रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मजबूती के लिए पहचाने जाने वाले जेठूराम मनहर ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने इस्तीफा पत्र में मनहर ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया है। वहीं मान सम्मान न मिलने के कारण भी यह फैसला लेने की खबर है। 


जेठूराम मनहर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब आगामी कुछ ही महीने में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। रायगढ़ में कांग्रेस की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उनके जाने से पार्टी को संभावित नुकसान उठाना पड़ सकता है। केलो प्रवाह को इस्तीफे के कारणों पर चर्चा करते हुए मनहर ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से लिया है।


हालांकि, स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि उनका इस्तीफा केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह स्थानीय राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है। जेठूराम मनहर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर सकते हैं क्योंकि उनकी प्रभावशाली छवि और मुद्दों पर पकड़ शहर में उन्हें एक प्रमुख नेता बनाती है।


बता दें कि 1994 से राजनीति में सक्रिय श्री मनहर ने दो बार पार्षद और एक बार महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वे रायगढ़ के पहले महापौर भी रहे चुके हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें