CG : बेटे ने नशा करने के लिए पिता से मांगे पैसे, नहीं देने प... - CG Sandesh

CG : बेटे ने नशा करने के लिए पिता से मांगे पैसे, नहीं देने पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक शराबी बेटे ने अपने पिता की जान ले ली है। आरोपी ने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे थे। नहीं देने पर लकड़ी के फारा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, दसई राम निवासी पुरंगा ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर के बगल में इसके चाचा जधिया राम का घर है। 5 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे अपने घर में बैठा था, उसी दौरान देखा कि इसका चचेरा भाई अलंग साय बस्ती तरफ से शराब के नशे में आया और अपनी पत्नी से शराब पीने के लिये पैसा माँगने लगा। पत्नी द्वारा पैसा नहीं देने पर उसे मारने-पीटने लगा। आरोपी से बचने के लिए महिला अपने बच्चों को लेकर बस्ती की ओर भाग गई।


आरोपी का पिता जधिया राम जब अपने घर में अकेला सो रहा था। इसी दौरान अलंग साय वहां पहुंचा और पिता से शराब पीने के लिये पैसा की मांग करने लगा। जब वह पैसा देने के लिये मना किया तो नाराज होकर आरोपी बेटे ने घर में रखे सरई लकड़ी के फारा से सिर, सीना, पीठ, बांये हाथ पर मारने लगा। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


पुलिस ने घटना में मर्ग पंजीबद्ध कर मृतक का पीएम कराया। साथ ही धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अलंग साय को दबिश देकर चंद घंटे में उसके ग्राम से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फारा को जब्त किया गया। आरोपी अलंग साय उम्र 40 साल निवासी पुरंगा थाना बगीचा को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें