CG : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, दो महिला सहित... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, दो महिला सहित 3 लोगों की मौत, मचा कोहराम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें से दो घायलों की हालत गंभीर है. वहीं घटना के बाद कोहराम मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें