CG : दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील डांस, कार्यक्रम छोड़कर लौटी... - CG Sandesh

CG : दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील डांस, कार्यक्रम छोड़कर लौटी महिलाएं

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से दुर्गा पूजा पंडाल में अश्लील नाच के आयोजन का वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान डांस गर्ल को बुलाकर जमकर डांस करवाया गया। जिसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई। डांस देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के सरिया का है। दुर्गोत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। माता के पंडाल की स्थापना सरिया के मुख्य चौक में की गई थी। दुर्गा पंडाल के सामने ही स्कूल का ग्राउंड है। नवरात्रि के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिला डांसर्स को भी बुलाया गया था।

अश्लील डांस को देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं असहज हो उठीं। महिलाओं और परिवार के साथ आए लोगों ने बीच कार्यक्रम से ही वापस होना बेहतर समझा और नाराजगी जाहिर की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें