ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रि... - CG Sandesh

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र के 01 रिक्त पद में भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बादीमार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। जिसके लिए पात्र आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है तथा संबंधित स्थलों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें