पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाती थी नौकरानी, वीडियो वायरल होने... - CG Sandesh

पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाती थी नौकरानी, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसायटी की है। जहां नौकरानी किचन के बर्तन में पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही, जब वीडियो इंटरनेट पर छाया तो लोगों ने जमकर महिला की आलोचना की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपनी मेड पर बर्तन में यूरीन पास कर उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले पर ACP वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मेड को पकड़ा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उनके यहां रीना नाम की मेड करीब 8 साल से काम करती है। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर ली।


वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि वह बर्तन में यूरीन पास कर उसमें आटा लेकर रोटी बनाती है। वहीं महिला ने कहा कि उनके परिवार के लोग कुछ महीनों से लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्होंने मेड पर नजर रखना शुरू किया। इसमें उन्हें यह घिनौना कृत्य दिखा और चुपके से उनका वीडियो बना लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें