news-details

CG : प्रेमी ने चाकू गोदकर की प्रेमिका की हत्या, बातचीत बंद होने से था नाराज, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां चिंगराजपारा कुंडरुबाड़ी में घर घुसकर चाकू गोदकर एक लड़की की हत्या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक सरकंडा चिंगराजपारा कुंदरूबाड़ी निवासी प्रियंका देवांगन अपने माता-पिता के साथ रहती थी। लड़की का सागर साहू नामक युवक के साथ अफेयर था। बताया जा रहा है कि करीब एक माह से लड़की ने अपने बायफ्रेंड से बाचतीच बंद कर दी थी। जिससे सागर परेशान था वह शुक्रवार को सुबह करीब सवा 9 बजे लड़की के माता- पिता के काम पर जाने के बाद अपनी प्रेमिका को मनाने उसके घर पहुंचा।


मान मनौव्वल के बाद भी जब लड़की ने उसकी बात नही मानी, तो आरोपी युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के वारदात की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक में आरोपी सागर साहू अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। विवाद होने पर उसने चाकू से वार कर लड़की की हत्या कर दी। सूचना पर तत्काल पहुची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




अन्य सम्बंधित खबरें