शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, कहा - मोबाइल गुम हो गया, दिमा... - CG Sandesh

शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, कहा - मोबाइल गुम हो गया, दिमाग डिस्टर्ब है इसलिए पी शराब

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिंदुल संकुल केंद्र, पुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में पहुंचा. शराब पीकर स्कूल आने की वजह भी शिक्षक ने बताई. उसने कहा कि मेरा मोबाइल गुम हो गया, दिमाग डिस्टर्ब है, इसलिए थोड़ी बहुत शराब पीकर आया हूं.

रोजाना की तरह बुधवार (16 अक्टूबर) को जब शराबी हेडमास्टर स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया और पूछा कि आप शराब पीकर क्यों आये हो? तो जवाब भी ऐसा दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. शराबी हेडमास्टर ने कहा कि मेरा मोबाइल गुम गया है, इसलिए शराब पीकर स्कूल आया हूं.

वीडियो वायरल होने के बाद जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी एसबी सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें