सिंघोड़ा : घर से निकालकर बलात्कार करूंगा कहकर की गाली गलौज, ज... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : घर से निकालकर बलात्कार करूंगा कहकर की गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी...

सिंघोड़ा थाना में एक महिला ने अश्लील गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 17 सितम्बर को दोपहर करीब 01:30 बजे पीड़िता गणेश विसर्जन करने के पश्चात वापस आकर गांव वालों के साथ गली के बरामदे में बैठी थी. तभी आरोपी मणिकुमार प्रधान, मिनकेतन साहू एवं निलेश प्रधान घर से बाहर निकलकर गली में आकर वहां बैठे लोगों को तथा पीड़िता को अनाप-सनाप गाली गलौज करने लगे.

निलेश प्रधान ने प्रार्थिया एवं अन्य महिलाओं को घर से निकालकर बलात्कार करूंगा बोलकर गाली गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मणिकुमार प्रधान, सफेद प्रधान और निलेश प्रधान के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें