सरायपाली : मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में क... - CG Sandesh

सरायपाली : मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

पत्नी और बेटी के साथ जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

सुरेश कुमार पिता स्व. जयदेव कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी टेमरी ने पुलिस को बताया की 23 अक्टूबर को वह अपनी पत्नि गौरी कुमार एवं 05 वर्षीय पुत्री को लेकर अपनें मोटरसायकल से बलौदा तरफ जा रहा था. 

करीबन 11 बजे गेर्रा चौक ग्राम गेर्रा में उनके ही गांव के डिलेश्वर बरिहा एवं संतलाल बरिहा ऊर्फ ढुर्री खड़े थे जो सुरेश को देखकर अश्लील गाली गलौज करने लगे. मना करने पर दोनों एकराय होकर हाथ झापड़ से मारपीट किये एवं जान से मारनें की धमकी भी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतलाल बरिहा ऊर्फ ढुर्री , डिलेश्वर बरिहा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें