फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ सीनियर ने किया दुष्कर्म - CG Sandesh

फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ सीनियर ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एमिटी युनीवर्सिटी के कॉलेज की छात्रा के साथ पार्किंग में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ उसकी दोस्त छात्रा के सहयोग से सीनियर छात्र के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. दोनों ही आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा कॉलेज के प्रांगण में बैठी हुई थी तभी थर्ड ईयर की छात्रा उसे अपने साथ बातों में लगाकर अपने साथ कार में बिठाकर कॉलेज पार्किंग में ले गई. जहां पहले से ही मौजूद कॉलेज का छात्र जय सिंह मौजूद था.

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी छात्र और उसकी सहयोगी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें