महासमुन्द जिले के दौरे पर रहेंगे खाद्य एवं प्रभारी मंत्री दय... - CG Sandesh

महासमुन्द जिले के दौरे पर रहेंगे खाद्य एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

महासमुन्द : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल मंगलवार 5 नवम्बर को जिले के दौरे पर रहेंगे। खाद्य मंत्री बघेल दोपहर 02ः00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 03ः00 बजे महासमुंद विश्राम गृह पहुंचेंगे। 

तत्पश्चात खाद्य मंत्री बघेल शाम 04ः30 बजे राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा वे रात्रि 9ः00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें