बसना : युवक ने दर्ज करायी मारपीट की शिकायत - CG Sandesh

बसना : युवक ने दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

बसना थाने में एक युवक ने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. वार्ड नं. 17 नायकपारा खेमडा निवासी रिंकु बंजारा ने पुलिस को बताया कि 4 नवम्बर को शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्तों के साथ सीटी सिनेमा के पास खड़ा था, जहाँ इब्राहिम खान ऊर्फ ईब्बू, रिंकु को अश्लील गाली गलौज कर रोड में पड़े पत्थर के टुकड़े को उठाकर रिंकु के सिर में मारकर चोट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी देने लगा. मारपीट लडाई झगडा को रिंकु के दोस्त सचिन राणा, शेखर टंडन एवं पवन बंजारा देखे सुने व बीच बचाव किये.

उसके बाद वे लोग जनपद चौक बसना के पास चले गये. वहां से रिंकु का दोस्त सचिन राणा अपने बाइक से अकेले दानी पेट्रोल पंप जाने के लिये निकला था. इसी दौरान इब्राहिम खान ऊर्फ ईब्बू सिटी सिनेमा के पास सचिन राणा को सामने से रास्ता रोककर बाइक सहित धक्का देकर गिरा दिया और अश्लील गाली गलौज कर हाथ में रखे किसी नुकीली वस्तु से दोनों हाथ के कोहनी के पास मारकर चोट पहुंचाया, जिसकी जानकारी सचिन राणा ने रिंकु को फोन कर बताया फिर रिंकु एवं शेखर टंडन, पवन बंजारा सिटी सिनेमा के पास पहुंचकर बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी इब्राहिम खान के खिलाफ 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें